Slide 1
Slide 1
चंदौली

पारदर्शी बजट व्यवस्था जनभागीदारी से विकास को नई दिशा मिलेगी – डॉ विनोद बिंद

संत गुरु रविदास कुटिया त्रिलोकपुर औराई में हुआ बजट जनचौपाल का आयोजन

चन्दौली । भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत गुरु रविदास कुटिया त्रिलोकपुर औराई में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा व जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति रही । जनचौपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवाओं के रोजगार एवं आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया ।

जनचौपाल में उपस्थित भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि 2026 का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नही, बल्कि विकास को नई गति देने वाला खाका है । उन्होंने बताया कि यह बजट
गांव, गरीब और सामान्य परिवारों के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने ऐसा नेतृत्व चुना, जो स्वयं गांव और गरीबी से निकलकर आया है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं और मध्यम वर्ग के लिए भविष्य का रोडमैप है। इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आम परिवारों के जीवन को आसान बनाने का संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है। यही कारण है कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि मैंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा तथा जनहित में प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की । पारदर्शी बजट व्यवस्था जनभागीदारी से विकास को नई दिशा मिलेगी । इस दौरान विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित सैकड़ो ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button