Slide 1
Slide 1
बिहार जनपद कैमूरराजनीतिराज्य

शिक्षा ही एक ऐसी चाभी है जिससे सभी ताले खोल सकते हैं: डॉ विनोद बिंद

मुख्य अतिथि के रूप में बलुआपुर आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन में हुए शामिल

राजेंद्र प्रकाश
कैमूर । उत्तर प्रदेश के भदोही संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.बिनोद कुमार बिंद रविवार को बलुआपुर चैनपुर जिला कैमूर में आयोजित अतिपिछड़ा सम्मेलन व स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए । विशिष्ट अतिथि बृज किशोर बिंद पूर्व मंत्री बिहार सरकार भरत बिंद विधायक भभुआ बाल गोविंद बिंद प्रदेश अध्यक्ष वीआईपी रहे । कार्यक्रम मे जाते समय  दुर्गावती मरहिया मोड़, सरियाव, करजी करजाव, खरीगावा, औखरा पुल, सिकंदरपुर मे समाज के लोगो व् पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा सांसद डॉ बिनोद बिंद का समाज के लोगो ने फूल मालाओं से लादकर पुरजोर स्वागत किया।  अति पिछड़े सम्मेलन में लोगो को संबोधित करते हुए सांसद डॉ बिनोद बिंद ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी काफी पिछड़े हुए है । उन्होंने शिक्षा एवं खेल के साथ-साथ विकास के अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान शीर्ष स्तर पर बनाने के लिए जागरूक किया।

सांसद डॉ विनोद बिंद ने अति पिछड़ा सम्मेलन में कहा शिक्षा ही एक ऐसी चाभी है जो सारे ताले को लगाने व बताने का कार्य करेगी अगर हम शिक्षित नही रहेंगे तो चाभी को कहाँ लगाना है कहाँ बताना है लेकर घूमते ही रह जाएंगे । उन्होंने कहा कि लोग राशन की बात करते है उन गरीब माँ बाप से पूछो जब उसे भूख लगती है वह पहले पढ़ने की बात नही करेगा वह राशन की ही बात करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देने का कार्य किया जिसमें से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला । मौजूदा समय में हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है, इसके लिए अपने नई पीढियों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ अन्य तरह के तमाम समाजिक श्रेणियों में विकास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारे समाज का व्यापक स्तर पर उत्थान हो सके ।

वहीं सम्मेलन स्थल पर ऐसे कई मरीज मिल गए जिनका आयुष्मान भारत के तहत डॉ बिनोद बिंद ने  कूल्हा प्रत्यारोपण , स्पाइन कार्ड , घुटना प्रत्यारोपण का इलाज किया था उनलोगों ने डॉक्टर जी से मिलकर धन्यवाद दिया और गरीबो के लिए चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के आयुष्मान भारत योजना को सराहा । इस अवसर पर आयोजक सुभाष कुमार बिंद , रूदल बिंद नंदू बिंद वंशरोपन मल्लाह महेंद्र बिंद रामजन्म टोपीवाला विजयन्ता बिंद संतोष बिंद भोला बिंद नंदू बिंद गणेश बिंद राजेन्द्र बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button