Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

असगर अली
देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शीतलहर एवं लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जनपद में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने देवरिया बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज परिसर सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर स्थित रैन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ-साथ बस चालकों, परिचालकों एवं कुली वर्ग के लिए पृथक रैन बसेरे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन से जुड़े श्रमिकों को भी ठंड से बचाव हेतु सुरक्षित एवं सुविधाजनक ठहराव उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। साथ ही जिलाधिकारी ने महिलाओं के लिए अलग एवं सुरक्षित रैन बसेरे की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरे में उन्होंने विशेष रूप से अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त सुभाष चौक पर की गई अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया को निर्देशित किया कि रैन बसेरों के स्थान की जानकारी देने हेतु प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स एवं बैनर लगाए जाएं, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को रैन बसेरों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शीतलहर के दौरान कोई भीजरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो, यह सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण करने तथा शीतलहर से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)रामशंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button