Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : रक्त दान,कम्बल वितरण पुनित कार्य-पंडित गिरीशचंद्र तिवारी

असगर अली
देवरिया जनपद के विकास खंड बनकटा के बाघा छापर में रक्तदान व कम्बल वितरण  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में जरूरतमंदों, गरीब और असहाय लोगों में लगभग एक हजार कम्बल वितरण किये गये। कार्यक्रम का आयोजन हिरालाल कुशवाहा ने अपने स्व. पिता जगरनाथ कुशवाहा के पूण्य तिथि पर किया। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि जो आया उसे जाना है यह सत्य है। अपने पित्रों कों याद कर कम्बल वितरण,रक्त दान शिविर का आयोजन करना यह परोपकार का कार्य है जो सराहनीय है।विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिरालाल कुशवाहा ने अपने पिता के याद में तमाम ज़रुरत मंदों में  कम्बल वितरण, रक्त दान शिविर का आयोजन कर निश्चित ही परोपकार का कार्य किया है।इस दौरान मुन्ना कुशवाहा, सुदामा सिंह, संतोष कुशवाहा,हृदयलाल शर्मा ,सुशील कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button