गाजीपुर:सांस्कृति विरासत व आधुनिकता का मिश्रण है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-प्रभात

चंद्र मोहन तिवारी
गाजीपुर। जनपद मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजय दशमी उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। नगर क्षेत्र में शनिवार को राजेन्द्र बस्ती व रविन्द्रपुरी बस्ती का कार्यक्रम राजेन्द्रनगर पार्क में प्रातः 8 बजे व गुरूगोविन्द सिंह बस्ती एवं चन्द्रशेखर नगर बस्ती का कार्यक्रम बैजनाथ इण्टर कालेज रौजा, में दिन मे 2 बजे व शास्त्रीनगर बस्ती का कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री पार्क सांय 4 बजे आयोजित किया गया। विजय दशमी उत्सव पर भारत माता व संघ के संस्थापक डा.केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिवराव गोलवरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया। रविन्द्रपुरी बस्ती में पूर्व संघचालक अशोक ने अपने उदबोधन मे राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के सौ वर्ष के कार्यकाल व उपलब्धियो पर प्रकाश डालते हुए शताब्दी वर्ष के पंच प्रण पर ध्यानाकर्षण किया। चन्द्रशेखर नगर बस्ती में जिला प्रचारक प्रभात ने युवाओ मे नयी चेतना का प्रवाह कराते हुए भारतवर्ष के संघ के नये नये सयम के साथ परिवर्तन होने वाले समाज पर प्रकाश डाला और आधुनिकता के दौड़ में अपने सांस्कृति विरासत को नयी चेतना के साथ समाज मे प्रस्तुत करने पर बल दिया। पंच प्रण के नागरिक कतर्व्य पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओ को इस नये दौर मे अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है और सौ वर्ष के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला, बस्ती क्षेत्र मेे पथसंचलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक जयप्रकाश ने किया। सांयकाल शास्त्रीनगर में नगर प्रचारक विक्रम ने अपने उदबोधन में बताया कि सास्कृतिक विरासत व परम्पराओ को आत्मसात करते हुए पाश्चात्य सभ्यता को आधुनिक बनाकर हमारे युवाओ मे जबरन थोपी जा रही है हमारा युवा आज अपनी नवीनतम व अद्यतन सांस्कृतिक सम्भताओ से विरत करने का प्रयास चलाया जा रहा है। आज उसे खेल कुद व धोती की परम्पराओ से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आज हमारा समाज चेतना और तरूणाई मे है। हम संघ का शताब्दी वर्ष मना रहे है, हमे अपने समाज को जगाने मे सौ वर्ष लग गये, इन सौ वर्षो में संघ पर बहुत झंझावते आयी, संघ संघर्ष करता रहा और अपने राष्ट्र नायक युवाओ के दम पर हम समाज मे परिवर्तन लाते रहे और आगे का संध का स्वरूप और अच्छा होने लगा, जो यहा के युवाओ मे देखने को मिल रहा है। हमारी सांस्कृति विरासत अब आधुनिकता के साथ जोश से भरे होगे। हमारा खेल, हमारे संगीत, हमारे महापुरूष, हमे राष्ट्र की आराधना करने व राष्ट्र भक्ति की भावना देखने को मिल रही है, ये सभी हमारे समाज मे हो रहे परिवर्तन की बयार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संचालक दीनदयाल जी ने किया। इसके साथ ही कासिमाबाद के सुरवतपाली, बिरनो खण्ड, मरदह खण्ड, धारानगर खण्ड, भावंरकोल, बरेसर आदि खण्ड मे विजयदशमी उत्सव व पथसंचलन का आयोजन किया गया।




