Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ:घोसी विधायक सुधाकर सिंह का निधन,शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सतीश कुमार पांडेय

मऊ।घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक सुधाकर सिंह का वृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। 67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ।मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जैसे ही घोसी विधायक सुधाकर सिंह का शव वृहस्पतिवार की दोपहर उनके पैतृक आवास घोसी क्षेत्र के भवनपुर में पहुंचा क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपने विधायक के पार्थिव शरीर को देखने के लिए जन सैलाव उमड़ पड़ा। सुधाकर सिंह को राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर उनका शव अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट के लिए निकला। जहां सड़कों पर हजारों हजार लोगों ने अपनी नम आंखें से अपने विधायक को विदा किया।शव यात्रा में दारा सिंह चौहान,रामविलास चौहान,पूर्व राज्यपाल फागू चौहान,सांसद अफजाल अंसारी,अम्बिका चौधरी, शैलेन्द्र कुमार यादव,अल्ताफ अंसारी,अरशद जमाल, दूधनाथ यादव, सहित कई जिलों के तमाम नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button