Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ : मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी ब्राह्मण समाज की कन्याओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर नाराजगी

सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

जिला संवाददाता

मऊ।ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में परिषद के संरक्षक रामजी उपाध्याय के नेतृत्व में लगभग 200 लोगों की भीड़ ज्ञापन देने के लिए  जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुई। रामजी उपाध्याय ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज के कन्याओं के लिए जो अभद्र टिप्पणी की गई है। वह बहुत ही निंदनीय है। परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा  कि एक संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में उनके द्वारा जो समाज विरोधी बयान दिया गया था उसकी हम निंदा करते हैं, जिससे पूरा ब्राह्मण समुदाय बहुत ही आंदोलित एवं मर्माहत है। परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संतोष वर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी  दर्ज हो,और उचित दंडात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त किया जाए। अखिलेश तिवारी ने बताया कि ऐसे अधिकारियों को समाज में रहने का कोई हक ही नहीं है जो सामाजिक एकता और अखंडता को तोड़ते हैं। इस अवसर पर विजय शंकर तिवारी अमरनाथ मिश्रा राकेश कुमार तिवारी ईश्वर चंद्र त्रिपाठी सुनील दुबे सुरेंद्रनाथ चौबे राकेश कुमार मिश्रा ब्रह्म प्रकाश तिवारी निशाकांत मिश्र अखंड प्रकास पांडेय सुमित तिवारी पंकज उपाध्याय अभिचल पाण्डेय पंकज चौबे संदीप मिश्रा अरविंद पांडेयृ ए वाचस्पति त्रिपाठी जयप्रकाश मिश्र रूपेश कुमार पांडेय गौरव पांडे संजय दुबे एड. दीपक महाराज सत्यम तिवारी सुरेंद्रनाथ मिश्र सुमंत कुमार पांडे मनोज पांडेय । मोहम्मदाबाद गोहना तहसील पर रानीपुर ब्लाक के अवधेश तिवारी जयशंकर दुबे मानस तिवारी दिनेश मिश्रा यशवंत उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे संजय उपाध्याय मधुबन तहसील से धनंजय पांडेय शुभम तिवारी प्रवीण पांडेय प्रभाकर पांडेय उमेश तिवारी संतोष पांडेय कृष्ण कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button