
बलिया। 12 साल की गुमशुदा बेटी की तलाश में पुलिस की मदद न मिलने पर बेबस माँ ने एआईएमआईएम पार्टी के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। पत्रकार से सवाल पूछे जाने पर महिला ने बताया कि बहुत उम्मीद लगाकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के यहां आई हूं, वह हर गरीब मजलूम की आवाज सुनते हैं,उनके लोग मेरी भी बात सुनेंगे और मेरी आवाज को उठाने का काम करेंगे। एआइएमआइएम पार्टी के सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने आश्वासन दिया कि बहन अगर आपने ओवैसी साहब के लोगों पर भरोसा किया है तो हमारी पार्टी आपके लिए जान की बाजी लगा देगी। अगर शासन और प्रशासन ने एक हफ्ते के अंदर आपकी बेटी का पता नहीं लगाया तो हम लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े से बड़े मसले को दो-चार घंटे में हल करने वाली पुलिस 11 दिनों के बाद भी उनके हाथ में आज भी जीरो है। आखिर पुलिस क्या कर रही है। कमजोर गरीब बेसहारा का कोई सुनने वाला नहीं है। पुलिस को अपना रवैया बदलना चाहिए, कमजोर के लिए भी उनके पास सम्मान और समय होना चाहिए। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, पूर्वांचल सचिव कारी जफर अहमद, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला सचिव फरीद अहमद मुराद, सद्दाम हुसैन इत्यादि लोग मौजूद रहे।




