
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।किराना व्यवसायियों के काशी किराना व्यापार मंडल के तत्वावधान में गणेशोत्सव समारोह के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष भादो सुदी एकादशी के दिन कई दशकों से लोहटिया स्थित श्री बड़ा गणेश जी महराज का किया जाने वाला परमपरागत छठी श्रृंगार एवं एकादश श्रृंगार महोत्सव लोहटिया स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में देर रात्रि तक ससमारोह सम्पन्न हुआ।श्रृंगार महोत्सव में विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महराज का विधि-विधान से पूजन के साथ माला-फूल,मेवा का माला एवं विभिन्न किस्म के आकर्षक माला से श्रृंगार कर सैकड़ों थाली में छप्पन भोग,खिलौने व फल फूल अर्पित किया गया।इस अवसर पर मंदिर को विद्युत झालर, माला फूल व रंगीन गुब्बारों से सुसज्जित आकर्षक गुब्बारा द्वार बनाया गया था। उक्त अवसर पर गोला दीना नाथ किराना मार्केट के व्यापार भवन से एक जुलूस (शोभा यात्रा) सैकड़ों व्यापारियों व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ जालपा देवी व कबीर चौराहा रोड होते हुए बड़ा गणेश मंदिर पहुंचा।मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। जहां भजन गायिका नेहा अग्रहरि व उनके सहयोगियों ने अपने भजनों से उपस्थित सैकड़ों नर-नारी भक्तगणों को आत्मविभोर कर दिया।उक्त अवसर पर दर्शनार्थियों में प्रसाद के रुप में मिष्ठान,चना की घुघनी एवं हलुआ वितरीत किया गया।उपरोक्त समस्त धार्मिक कार्यक्रमों में काशी किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद गुप्त,महामंत्री संजय केशरी,कोषाध्यक्ष कैलाश केशरी,अनिल कुमार बरनवाल,कृष्ण गोपाल माहेश्वरी,महेंद्र केशरी,विनोद भूतरा,दयाशंकर सिंह , दिनेश केशरी, विजय केशरी,भोला चौरसिया, अशोक केशरी,, रविंद्र केशरी, प्रकाश जायसवाल,टिंकू अरोड़ा, संजीव कुमार गुप्त, विनय केशरी,अनिल केशरी,अजय गुप्त,रवि दोडवानी,योगेंद्र झा,मुकेश केशरी,इत्यादि सैकड़ों व्यापारियों व क्षेत्रीय भक्तगणों की उपस्थिति रही।




