सेठ एम्. आर.जैपुरिया स्कूल्स में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

चन्दौली । सेठ एम्. आर.जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैम्पस में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किय गया , जिसका थीम था जनभगीदारी|
“जनभागीदारी की भावना में,सभी आयोजनों में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम तैयार किए गए हैं,ताकि बच्चे हमारे राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा ले सकें और उन महान आदर्शों को आगे बढ़ा सकें जिनके लिए वे खड़े थे।”
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी जन द्वारा ध्वज फहरा कर राष्ट्र गान द्वारा विधिवत आरंभ किय गया एवं तिरंगे गुब्बारों को गगन में छोड़कर बच्चों के साथ ही भारत के जन-जन को राष्ट्र का नाम को सदैव ऊँचा रखने का संदेश दिया |
स्कूल के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने कदम-से-कदम मिलाकर अपनी अनुशासनबद्ध परेड से झंडे को सलामी दी | तत्पश्चात विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज,प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ,कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज ,आयुष्मान बजाज ,गौरांग बजाज निदेशिका पूजा बजाज ,प्रबंधन सदस्य आशीष सक्सेना ,प्रधानाचार्य राष्ट्र के महान नायको की तस्वीर पर पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढाया | वहीँ कक्षा दो एवं तीन के नन्हें बच्चों ने देश प्रेम समूह नृत्य की जोरदार प्रस्तुति देकर सभी को मोहित किया | तो कक्षा छठवीं एवं आठवीं के छात्रों ने भी अपने समूह नृत्य के माध्यम से देश प्रेम का सन्देश दिया | इसी क्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों द्वारा भी विहंगम समूह नृत्य की प्रस्तुती दी गई | वहीँ बच्चों द्वारा बेटी के जूनून और साहस को दर्शाते हुए हृदयस्पर्शी नाट्यमंचन की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया, तो वहीँ प्री-प्रईमारी के नन्हें बच्चों ने भी समूह नृत्य की प्रस्तुति द्वारा अपने राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित किया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के ओजस्वी स्वर के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया |
उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज जी ने सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि- युवाओं की शक्ति ही पूरे विश्व की शक्ति है। युवाओं के चेहरे हमारे अतीत, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य के चेहरे हैं। समाज का कोई भी वर्ग युवाओं की शक्ति, आदर्शवादिता, उत्साह और साहस की बराबरी नहीं कर सकता। इसलिए आज जरुरत है आप बच्चों को अपनी अदम्य शक्ति को पहचानने की और उस शक्ति का प्रयोग कर अपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की | वहीँ विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज जी ने अपने प्रेरणास्पद विचारो से सभी को अभिसिंचित करते हुए कहा कि – भारत, विश्व की सबसे पुरानी जीवंत सभ्यताओं में से एक है। भारत को लोकतन्त्र की जननी कहा जाता है। क्योंकि यहाँ लोकतंत्र तो त्रेता युग में ही प्रभु श्री राम ने स्थापित किया | शबरी से लेकर विभीषण तक को एक जैसे रूप में देखते हैं। उसी तरह आज भी हमारा समाज धर्म, जाति के रूप में विभाजित न होकर संपूर्ण राष्ट् एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ने की परम आवश्यकता है |
बिनोद दास ,समस्त संयोजिका वृंद, शिक्षक समूह एवं बच्चो की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही | कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापनअनामुका सिंह ने किया |




