मऊ:अधिवक्ता से मारपीट पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उपजिला अधिकारी को पत्रक सौंपा

Report by Satish Kumar Pandey
मऊ। घोसी तहसील अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट व मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश सोनकर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को पत्रक सौपा। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का गम्भीर आरोप लगाया है। पत्रक सौप अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग किया है।मामला कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गाँव का है। आरोप है कि बीते 21 अक्टूबर की रात 8 बजे रंजिश को लेकर दिगम्बर साहनी के घर दो दर्जन से अधिक की संख्या में गाँव के ही लोगो ने ईंट पत्थर चाकू से हमला बोल दिए। उस दौरान दिगम्बर भागते हुए गाँव के ही अधिवक्ता रणजीत बहादुर सिंह के पास गए। जहाँ उग्र भीड़ ने अधिवक्ता रणजीत सिंह पर हमला बोल दिया। जिसमें अधिवक्ता के हाथ का फ्रैक्चर हो गया व चोटे आई। आरोप है कि उस दौरान आई डायल 112 पुलिस पर भी उग्र भीड़ ने ईंट पत्थर चलाये ।जिसमें पुलिस को भी चोटे आई। मामले में पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दोनो पक्षों को कोतवाली लाई।जहाँ पुलिस ने दोनों पक्षों से लगभग डेढ़ दर्जन लोगो का शांति भंग में चालान कर दिया। हालांकि मामले में अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस विपक्षी के तरफ से मुकदमा दर्ज कर दिया है। मेरे घायल होने के बावजूद दो दिन बीत चुका पुलिस न ही मुकदमा दर्ज किया न ही अभी तक मेडिकल कराया है। जबकि विपक्षी घर पर चढ़ कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। ऐसे में पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है कोई बड़ी घटना हो सकती है।पत्रक देने वालो में बार अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा एसोसिएशन के महामंत्री राजेश सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता ,सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।




