Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

प्लंबर मैकेनिक ने घर के अंदर फांसी लगाई

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 5, गांधी नगर (गड़हिया) दलित बस्ती में प्लंबर मैकेनिक डब्लू राम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मुताबिक स्थानीय कस्बा निवासी डब्लू राम घर पर मौजूद थे। किसी बात से क्षुब्ध होकर डब्लू राम ने घर में चुल्ले के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो वह डब्लू को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। मृतक डब्लू राम पांच बच्चों का पिता था, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था और आर्थिक रूप से कमजोर दलित परिवार से ताल्लुक रखता था। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button