Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: घर से निकला बालक लापता,परिजनों ने दी तहरीर

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के शहर के कोतवाली क्षेत्र के आराजी बाग मोहल्ले का निवासी 13 वर्षीय उज्जवल राय, पुत्र कमलेश राय, 16 जुलाई की शाम 3 बजे घर से निकला और उसके बाद से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उज्जवल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने 17 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी।
कमलेश राय, जो मूल रूप से जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ध्यान ब्रह्मौली गांव के निवासी हैं, की पत्नी पूजा राय ने इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और उज्जवल की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button