Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में आजमगढ़ के युवक ने फंदे से लटकर दी जान

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी एक युवक ने दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, बरदह गांव निवासी अजय कुमार (30) दिल्ली में ओला कैब चलाने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय की शादी आने वाले नवंबर में जौनपुर जिले के जमैथा गांव में तय थी।मृतक की मां चनरवता देवी, जो बरदह ग्राम की जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं, बेटे की मौत से सदमे में हैं। मां की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।अजय के पिता साहब लाल और बड़ा भाई, जो मुंबई में टेलर का काम करते हैं, शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अजय दो भाइयों में छोटा था और अपने पिता के साथ मुंबई में रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button