Slide 1
Slide 1
कृषिवाराणसी

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का 29 मई से शुभारंभ

आईआईवीआर के वैज्ञानिक 47,000 किसानों तक पहुंचाएंगे आधुनिक कृषि तकनीक

सुशील कुमार मिश्र

वाराणसी।भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का शुभारंभ 29 मई से हो रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत आईआईवीआर के वैज्ञानिक अगले 15 दिनों में 6 जनपदों के लगभग 47,000 किसानों तक पहुंचकर आधुनिक कृषि उत्पादन एवं सुरक्षा तकनीकियों पर चर्चा करेंगे।  निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने वैज्ञानिकों से इस अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ लगने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों को केवल जानकारी देने का नहीं, बल्कि विश्वास और मार्गदर्शन का भी अवसर है। जो किसानों को पोषण दाता के रूप में पहचान दिलाने और उनकी आय में स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वैज्ञानिकों को भी कृषि के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में अवसर प्रदान करेगा। नोडल अधिकारी डॉ. नीरज सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान वाराणसी, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और कुशीनगर जिलों में 12 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान वैज्ञानिक न केवल किसानों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देंगे, बल्कि उनकी खेती में आने वाली समस्याओं को समझकर व्यावहारिक समाधान भी प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button