
सरफराज अहमद
वाराणसी । पुरवा हवा के साथ धूल भरी आंधी-तूफान और घने काले बादल भी काशी में दस्तक दे चुके हैं। काशी में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर झमाझम बारिश शुरू हो गई है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा बही, इससे दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

मौसम में ये बदलाव दोपहर 12 बजे आया, हालांकि सुबह 6 बजे से ही बनारस में आंधी के जैसे रह-रहकर हवाएं बह रहीं थीं। इसके बाद तीखी धूप निकल गई। वहीं दोपहर में सूरज के 90 डिग्र्री में आते-आते मौसम बदलने लगा और तेज बारिश ने काशी के मौसम सुहाना बना दिया। पूरे बनारस में बादल की वजह से अंधेरा सा छा गया है। मौसम ठंडा होने से घाटों पर लोगों की भीड़ गई।




