Slide 1
Slide 1
बलियाराजनीति

बलिया:राजाओं के राजा महान थे सम्राट अशोक: शमीम

— परिखरा स्थित जिला कुशवाहा भवन में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती 
बलिया। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। सम्राट अशोक का राज्य काल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वे अखंड भारत के निर्माता थे। उक्त बातें जिला कुशवाहा सभा परीखरा बलिया के प्रांगण में सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। सम्राट अशोक सत्य,अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया।

विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सोनू टैगोर ने कहा कि सम्राट अशोक महान की जयंती पर भारत सरकार को इस दिन अवकाश घोषित कर पूरे देश में कार्यक्रम करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को पूर्व मंत्री परमात्मा कुशवाहा ने अशोक स्तंभ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वक्तागण ओमप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार मौर्य , कोषाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, पूर्व मंत्री परमात्मा कुशवाहा, प्रधान रामप्रवेश वर्मा, अजीत वर्मा, प्रेम वर्मा, बंटी वर्मा, विनोद वर्मा,अनुज भारती, मंजू वर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव अवधेश वर्मा, नसीम खां, सूरज पासवान, अधिवक्ता अश्वनी कुमार वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष परमिश कुशवाहा व संचालन प्रेम वर्मा ने किया।

रिपोर्ट- तिलक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button