काशी विद्यापीठ पहुंचकर मनोज सिन्हा ने स्व.बैकुंठ राय की दिवंगत पत्नी को अर्पित की श्रद्धांजली

डॉ शिव यादव
वाराणसी। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव कार्यालय के अधीक्षक राजेश राय की विगत दिनों दिवंगत हुईं माता राजकुमारी देवी (70 वर्ष) को श्रद्धांजली देने उनके आवास पहुंचे। काशी विद्यापीठ स्थित आवास पर पहुंचकर मनोज सिन्हा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें कि स्व. राजकुमारी देवी जो काशी विद्यापीठ समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यापक एवं छात्र संघ महामंत्री एवं अध्यक्ष रहे स्व. बैकुंठ राय की पत्नी थी। मनोज सिन्हा स्वर्गीय बैकुंठ राय के गांव के पास के निवासी एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय में उनके जूनियर थे।अपने पुराने संबंधों का निर्वाहन करने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से समय निकलकर मनोज सिन्हा काशी विद्यापीठ पहुंचे। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय राय 70 के दशक में काशी विद्यापीठ के महामंत्री एवं अध्यक्ष थे,और पूरे पूर्वांचल में छात्र राजनीति में उनका दबदबा था। मनोज सिन्हा ने स्वर्गीय बैकुंठ राय के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, वाराणसी के पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले आदि उपस्थित रहे।




