Slide 1
Slide 1
वाराणसी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के हत्यारे को कठोर कार्रवाई की मांग

वाराणसी।  जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर असामाजिक व अपराधिक तत्वों द्वारा हमले के संबंध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन  ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देखकर  मुख्यमंत्री  से त्वरित कार्रवाई की मांग की। जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित एक अखबार के संवाददाता (पत्रकार) राघवेंद्र बाजपेई की बाइक में टक्कर मार कर उनके शरीर को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई। शासन प्रशासन द्वारा अपेक्षित त्वरित कठोर कार्यवाही परिलक्षित नहीं हुई। आश्रितों को सांत्वना प्रदत्त किए जाने हेतु भी किसी भी
प्रकार का कदम उठाया जाना दृष्टिगत नहीं हुआ।असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही करेंगे साथ ही दुखी व पीड़ित आश्रित परिवार को सांत्वना प्रदान करने हेतु उचित कदम उठाएंगे।

उनकी सुरक्षा हेतु उपाय  उन्हें अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग शासन के माध्यम से प्रदान करायेंगें। प्रदेश में आए दिन पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले एवं अवैधानिक कार्यवाही से पत्रकारों में भय का माहौल एवं रोष व्याप्त है। इस जघन्य हत्याकांड में कठोरतम कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। शासन स्तर पर अलग से एक समिति का गठन किया जाये । उस समिति में पत्रकार संगठन के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश को भी
प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाय।‌इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष सी बी तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, तहसील सदर अध्यक्ष विजय शंकर चौबे, सतीश भारती,जयंत सिंह, कमल मिश्रा,रमेश शर्मा,आशीष पटेल,आकाश गौड़ सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button