Slide 1
Slide 1
वाराणसी

काशी अग्रवाल समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी किया सम्मान

सुशील कुमार मिश्र / वाराणसी

अग्रवाल युवा संघ, काशी ने श्री कांशी अग्रवाल समाज के 55 विजयी प्रत्याशियों का अभिनंदन एवं स्वागत समारोह केवल्य धाम कॉलोनी में आयोजित किया गया।  समारोह में अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने सभी विजय प्रत्याशियों का अभिनंदन कर प्रमाण पत्र दिया।  समारोह में समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, उपसभापति दीपक अग्रवाल, उपसभापति शशि बाला साह, प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल, प्रबंधक डिग्री कॉलेज, डॉक्टर मधु अग्रवाल, प्रबंधक, कन्या इंटर कॉलेज, गरिमा टकसाली, समाज सेवा मंत्री, ब्रिज कमल दास अग्रवाल, मंत्री समाज,राज किशोर अग्रवाल,भंडार मंत्री, मनीष कृष्ण गुप्ता एवं सभी विजयी पदाधिकारीयों कार्यकारिणी के सदस्यों का प्रमाण पत्र माला दुपट्टा पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संतोष अग्रवाल, सभापति द्वारा कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, और उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी को बल प्राप्त होता है।कार्यक्रम का सफल आयोजन सौम्या अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर सरिता बरनवाल द्वारा भजन के कई गीत सुनाए गए।समारोह में श्री काशी अग्रवाल समाज के काफी संख्या में वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button