Slide 1
Slide 1
राजनीति

मल्लिकार्जुन ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर ली राज्यसभा सदस्य की शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष की शपथ ग्रहण में फिर दिखा पुराना नजारा, लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के सांसदों के हाथ में दिखी थी संविधान की प्रति

आसिफ हुसैन ः कानपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा के हाल में उप राष्ट्रपति की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण में एक बार फिर लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के सदस्यों द्वारा संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ लेने की याद ताजा हो गई।

लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हर रैली में संविधान बचाने की बात की थी। इसके अलावा गठबंधन के नेता भी संविधान की प्रति लेकर रैलियों में जाते थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें कम होने पर सभी ने संविधान बचाओ यात्रा को सफल माना था। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा नेताओं ने कहा था कि अगर चार सौ से ज्यादा सीटें आती हैं तो संविधान बदल देंगे। इस पर विरोधी दलों ने भाजपा को घेरा था। हालांकि इसका भाजपा के बड़े नेताओं ने खंडन भी किया लेकिन जनता तक यही मैसेज गया कि भाजपा क्यों चार से अधिक सीटें मांग रही है।

बाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो गया। वह एक बार फिर अपने गृह राज्य कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुन कर आएं हैं। इसलिए सोमवार को उनके लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण समारोह रखा था। इस समारोह में राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजु, अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी, सांसद केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, सैयद नसीर हुसैन आदि शामिल रहे।

 

 

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button