Slide 1
Slide 1
क्राइमबलियाब्रेकिंग न्यूज़

हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

बलिया। भारी मात्रा में हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को एसपी ओमवीर सिंह ने रविवार की दोपहर पुलिस लाईन स्थित कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
दोनों आरोपियों को एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्रीरामपुर घाट के पास से शनिवार की रात करीब सवा एक बजे दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल 32 बोर, 10 मैगजीन 32 बोर, तीन तमंचा 12 बोर तथा तीन तमंचा 315 बोर, एक मोटर साइकिल व दो मोबाइल बरामद किया। आरोपियों का नाम सोनू कुमार पुत्र भरत तांती निवासी महादेवपुर महौली थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष व मोहम्मद नबीउल्ला पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद जैनुल निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष है। दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button