बलिया : हम सभी हिंदू सनातन परंपरा के ध्वजवाहक हैं सभी को गर्व है -रमेश

राजेश महाजन /बलिया। नगरा मंडल में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संत चरण मानमूरत दास, अध्यक्ष जय गुरुदेव संस्था के अनुयायी छोटेलाल ,मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश, मातृशक्ति के रूप में शोभा मिश्रा जी (प्रवक्ता महाविद्यालय) मंचासीन रहे। रमेश जी ने अपने संबोधन में कहा हमारे पूर्वज कितने महान थे जिन्होंने अनेकों यातनाओं को सहने के बाद स्वयं को सनातनी परंपरा से अलग नहीं किया। हम सभी हिंदू हैं और सनातन परंपरा के ध्वजवाहक हैं। इस बात का हम सभी को गर्व है। घर घर में सद्दभाव लाना, परस्पर सहयोग, अपने परिवार के संस्कार को बनाए रखना। हम सभी सनातनी बंधुओं का कर्तव्य है। हिंदुत्व जागरण के विषय में उदाहरण स्वरूप बताया कि आज बंगाल में जिसकी सरकार है वो आज दुर्गा पूजा के पंडालों में चक्कर लगा रहे।
हिंदू त्योहारों में सम्मिलित हो रहे। हिंदुत्व के जागरण का ही परिणाम है अब कोई भी इस देश के अंदर राजनीति करेगा तो हिंदुत्व के आधार पर ही राजनीति करेगा। अपने हिंदूवादी संगठनों ने ऐसा माहौल खड़ा किया है। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदुत्व की धार नहीं तैयार की होती। हिंदू समाज के अंदर की सामाजिक विषमता को समाप्त नहीं किया होता। जो मुग़ल आक्रांताओं ने अंग्रेजों ने इस राष्ट्र के अंदर राज करने के लिए सफलता अर्जित की। अब ऐसा स्वप्न देखने वाले कोसों दूर हैं। क्यों कि हमारा हिंदू समाज अब संगठित हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विषय पर कहा आज यदि हिंदू अपनी शक्ति पर आ जाएगा। अपने पुरातन इतिहास को याद करते हुए अपने आप में संगठित हो जाएगा। बांग्लादेश के हिंदू भी सुरक्षित हो जाएँगे।
मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भुवनेश्वरी देवी नहीं होती तो आज स्वामी विवेकानंद नहीं होते। माँ कौशल्या नहीं होती तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम नहीं होते। माताओं बहनों से आग्रह करते हुए कहा कि आज हिंदू समाज को संगठित करने हेतु हमारी मातृशक्ति को दुर्गा और चण्डी का रूप भी धारण करना पड़े तो सहर्ष आगे आना होगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक अंबेश, जिला कार्यवाह सतीश,सहजिला कार्यवाह वेद प्रकाश ,जिला प्रचारक अनुपम, द्विविभाग धर्म जागरण प्रमुख नवीन, खण्ड संघचालक बजरंग बली , उमाशंकर, लल्लन सिंह, लालबहादुर , रजनीश, पवन ,हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, सचिव समरजीत बहादुर सिंह व संचालन खण्ड कार्यवाह बृजेश ने किया।




