Slide 1
Slide 1
बलिया

बलिया: कांग्रेसजनों ने पूर्व पीएम स्व०जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाया 

राजेश महाजन/बलिया। भारत रत्न देश के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आजादी की असली लड़ाई लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज की मांग करते हुए। सन् 42 के भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया । असल में यही आजादी की असली लड़ाई थी। जिसमें पंडित नेहरू ने अपना सबकुछ निछावर कर दिया । पंडित नेहरू सचमुच भारत माता के अद्भुत लाल थे। आज देश में ऐसी विचारधारा के लोग शासन सत्ता में बैठे हुए हैं। जो दिन रात पंडित नेहरू के त्याग तपस्या को धूमिल करने पर तुले हुए हैं हम कांग्रेस जन आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्पित हो ऐसे विचारधाराओं को धूल चटाने का काम करेंगे। इस मौके पर सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, अबुल फैज़ ,फुलबदन तिवारी, अंजनी कुमार राम,अरुण श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, हीरा राम, अरुण कुमार ,विनोद कुमार सिंह, रूपेश चौंबे, संग्राम तिवारी, बिजेन्द्र पाण्डेय मुखिया जी ,अमित उपाध्याय, खजांची राय, महाप्रसाद चौबे, दीपक श्रीवास्तव, शाहिद खान ,अंगिता देवी, परशुराम राम, गिरीश कांत गांधी, आशुतोष चौबे,प्रेम शंकर तिवारी, अंजनी चौबे, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button