बलिया: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

बलिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ-ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन नगर के आर्य समाज मंदिर में किया गया। मुख्य-अतिथि प्रदेश-सचिव मोहन सिंह वर्मा,विशिष्ट-अतिथि महिला प्रदेश आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव,भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा,भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश के पूर्व संयोजक देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं भाजपा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनूप चौबे,भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री एवं बलिया के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअवतार सरावगी व संचालन सर्वदमन जायसवाल (राजू) ने किया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। शपथ-ग्रहण में जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, महामंत्री डॉ०विजय प्रकाश,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश बरनवाल,नगरअध्यक्ष राजेश प्रसाद प्रजापति, उपाध्यक्ष राजकुमार,जिलामंत्री सौरव कुमार(मोनू),आय-व्यय निरीक्षक संजय कुमार,जिला मंत्री ऋषभ गुप्ता व कार्यकारिणी के सदस्य ने शपथ ग्रहण लिया। कार्यक्रम में आशीष”बागी”,छीतेश्वर जायसवाल,संदीप गुप्ता,सुरेन्द्र आदि उपस्थिति रहे।




