बलिया

हमने खो दिया देश का कोहिनूर:उमाशंकर पाठक

– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक

तिलक कुमार

बलिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बलिया के जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर शोक सभा का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन पर जहां कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक एवं पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कहा कि हमने देश का कोहिनूर खो दिया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा सबसे बड़े अर्थ शास्त्री के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं दिख रही है। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों के लिए जो किया,अभी तक कोई नहीं कर सका।
रेवती में लोगों ने श्रद्धासुमन किया अर्पित
बलिया । रेवती ब्लाक पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेश तिवारी, ददन पाण्डेय, वीरेन्द्र कुंवर, मुन्ना दुबे, दीपक तिवारी, पंकज यादव, धुरी सिंह, शिवशंकर सैनी, राजकुमार राजभर आदि शामिल थे।
पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई चर्चा
स्वतंत्रता बलिदानी स्मारक संस्थान के बैनर तले बलिदानी स्मारक सुखपुरा में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में प्रबुद्ध लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक चर्चा की और कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति है। इस मौके पर विजय शंकर सिंह,उमेश कुमार सिंह,संतोष गुप्ता,अभिमन्यु चौहान,बेचन गुप्ता,राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button