Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

बलिया: पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से प्रहार कर किया घायल

पैसे को लेकर हो रहा विवाद

तिलक कुमार
बलिया/लालगंज। पति पत्नि के बीच पैसा को लेकर  दो दिनों से चल रहे विवाद में गुरुवार को पति नें पत्नी पर धारदार हथियार से तीन जगह प्रहार कर जख्मी कर भाग निकला। जिससे चीख की आवाज सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो नें घायल पत्नी सीएचसी सोनवरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।‌। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी नूर मुहम्मद उर्फ साई का अपनी पत्नी शायरा खातून के साथ पैसे को लेकर जमकर विवाद हुआ। दोनो के बीच आरोप प्रत्यारोप लेकर तनाव बढ़ता गया। आक्रोश में आकर नूर मुहम्मद नें अपनी पत्नी  शायरा खातून के शरीर पर धारदार हथियार से तीन जगह  प्रहार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर भाग निकला। घटना के सम्बन्ध मे दोकटी थानाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button