Slide 1
Slide 1
आगराक्राइम

आगरा में सामने आया लव जिहाद का मामला,दीपक बन हिंदू युवती को फंसाया, फिर किया घिनौना काम

आगरा। सारिक ने दीपक बनकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। खुद को हिंदू दिखाने के लिए वह मंदिर भी गया। सच सामने आने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती के कमरे में पहुंचकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने न्यू आगरा थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। वहां दीपक राय सिंघानी नाम के युवक ने उससे दोस्ती कर ली। दीपक उसके साथ मंदिर में पूजा करने भी जाता था। कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि दीपक मुस्लिम है। उसका नाम सारिक है वह इंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला है। युवती ने बताया कि युवक की असलियत सामने आने पर उससे दोस्ती खत्म कर ली थी। इसके बाद वह आगरा से दिल्ली चली गई। वह वहां कोचिंग कर रही थी एक हॉस्टल में रह रही थी। सारिक वहां भी पहुंच गया इस पर उसने हॉस्टल छोड़ दिया। किराए पर कमरा लेकर रहने लगी एक दिन आरोपी कमरे पर भी पहुंच गया।

डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो भी बना लिया इसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि सारिक ने उसके साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। उसने कई बार शरीर को नोचा। प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल भी डाल दी। विरोध करने पर मारपीट करता था जेवरात भी लेकर चला गया। वह जेवरात लेने सारिक के घर पहुंची तो उसके माता-पिता, उसके फूफा कल्लू, बुआ नगीना और चाचा नाजिम ने पिटाई कर दी। धमकी दी कि अगर सारिक के साथ निकाह नहीं किया तो वह अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ देगा। इस मामले में न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- आकाश वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button