Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आज़मगढ़: मानवता हुई शर्मसार, सड़क किनारे मिला नवजात का शव

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ । जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव आरा मशीन के पास रविवार की सुबह एक हृदय विदारक दृश्य सामने आया। सुबह करीब दस बजे बारिश थमने के बाद जब लोग बाहर निकले तो एक नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ सड़क किनारे पड़ा मिला। मासूम की नन्ही सी देह देखकर लोगों के दिल पसीज गए। बताया जा रहा है कि शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण कोई भी इस इलाके में नहीं निकला था। जब बारिश थमी और कुछ लोग सड़क से गुजरने लगे, तब किसी की नजर कपड़े में लिपटे उस नवजात पर पड़ी। मृत अवस्था में पड़े उस मासूम को देखकर लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत ही पूरे गांव में खबर फैल गई। बाद में गांव वालों ने मिलकर उसका अंतिम संस्कार किया, लेकिन पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button