मऊ

बुराइयों को त्याग करके अच्छाई ग्रहण करने पर्व है होली: डॉ एस सी तिवारी

– ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय पर होली मिलन समारोह संपन्न

– ग्रामीण परिवेश में होली का रूप बहुत परिवर्तित हुआ : डॉ  शर्वेश पांडेय

जिला संवाददाता /मऊ । ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय चंद्रभानपुर आजाद नगर कॉलोनी स्थित परिषद के तत्वावधान मे होली मिलन का कार्यक्रम ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें अबीर गुलाल और फूलों की होली हुई। परिषद के संरक्षक डॉक्टर एस सी तिवारी ने बताया कि होली का पर्व बुराइयों को त्याग करके अच्छाई ग्रहण करने का पर्व होता है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी अपने मार्ग से विचलित हो गई है इससे पूरा समाज संस्कार विहीन होते चला जा रहा हैं।  ब्राह्मण ही सदैव श्रेष्ठ चिंतक रहा है इनकी जिम्मेदारी बनती है हिंदू धर्म को कर्मकांड और संस्कारों के माध्यम से सुधार करके सुंदर समाज बनाए। डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य और हिंदी के विद्वान डॉक्टर शर्वेश पांडेय ने बताया कि ब्राह्मण के छह कर्म रहे हैं।

ज्ञान देना ज्ञान लेना,यज्ञ करना यज्ञ करना  दान देना दान लेना  समाज को सुधारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी ब्राह्मण समुदाय की है। सामाजिक सरोकारों को जोड़ने का पर्व होली मिलन होता है । जय नारायण द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में भी होली का रूप बहुत परिवर्तित हो गया है अब तो फाग गीत भी सुनने को नहीं मिलती है । डीजे के धुन पर केवल भोजपुरी गाने बजाये जाते हैं। प्राचीन समय में बड़े बुजुर्गों के द्वारा बहुत ही सुंदर फाग गीत सुनाए जाते थे। जो अब सुनने को नहीं मिलता। होली के पर्व पर  दोस्त  और दुश्मन भी एक दूसरे के गले में मिल जाते थे। मुरली मनोहर मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण अपने कर्म को निश्चित रूप से करें तो सम्मान की कोई कमी नहीं है आज भी विद्वान की सर्वत्र पूजा होती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि न्याय प्रिय समाज में ब्राह्मणों को सम्मान देने से ही सामाजिक समरसता आएगी और हिंदू धर्म सुरक्षित रहेगा। ब्राह्मण के अंदर ही वह क्षमता जो समाज की दशा और दिशा को बदल सकता है। और परिषद के मूल उद्देश्य स्वास्थ्य संस्कार और शिक्षा की बात की।

परिषद के मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ब्राह्मणों को मांस और मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए शास्त्रों में वर्णित है जैसा भोजन होता है वैसे ही बुद्धि हो जाती है। अपने कार्यालय में पहली बार होली मिलन का कार्यक्रम होने से पूरे ब्राह्मण समाज के अंदर बहुत ही उत्साह है। विजय शंकर तिवारी धनंजय पांडेय रमाकांत तिवारी अवधेश तिवारी संजीव दुबे ओम प्रकाश शुक्ला  ने संबोधित किया। मृत्युंजय तिवारी यशवंत उपाध्याय विनोद उपाध्याय रमन पांडेय ने  फाग गीत गए जो पूरे कार्यक्रम की भव्यता प्रदान की कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण विकास परिषद के सभी  सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियां से भी होली को मनाया और प्राकृतिक रंगों को उपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर श्याम  चौबे जयशंकर दुबे वरुण पांडेय अशोक मिश्रा रमाका। डॉ पंकज उपाध्याय और जनपद के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button