कारोबार

किसानों को रवि की उन्नत जैविक खेती के लिए किया जागरूक


चन्दौली । सकलडीहा क्षेत्र के खडेहरा में स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जेपी सिंह सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राविधिक सहायक,ललिता वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि विभाग सकलडीहा मुस्तफा प्रधान चौधरी हॉर्टिकल्चर विभाग ने बतौर दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को रबी की उन्नत जैविक खेती व फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्राविधिक सहायक जेपी सिंह ने गेहूं और तिलहन की खेती ,पराली प्रबंधन, जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इसके लाभ के बारे में बताया। गेहूं की पैदावार बढ़ाने, तिलहन व संचालित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। वही ललिता वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि विभाग सकलडीहा ने किसानों को पर्यावरण संतुलन, पौधारोपण, खेती में विविधीकरण संचालित योजनाओं के प्रति विस्तार रूप से जानकारी दिया। हॉर्टिकल्चर से उपस्थित मुस्तफा ने किसानों को योजनाओं के अंतर्गत बीज प्राप्ति हेतु विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा प्रतिभागियों को जैविक खाद किट व सब्जियों का बीच वितरित कर जैविक खेती हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर संस्था के निदेशक ज्ञान प्रकाश, कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार,आकाश मौर्या, साधना देवी, चिंतामणि, सांभा यादव, कालिंदी, सरिता यादव सहित अन्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button