उत्तर प्रदेशमऊ

व्यापारी हितों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों को करने में लगा है व्यापार मंडल

संवाददाता  
मऊ। जब कोई भी व्यक्ति या संगठन अपने मूल स्वभाव  व लक्ष्य से भटक जाता हैं  तो वह बहुत दिनों तक नहीं चल पाता हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जिला इकाई मऊ की हैं। नगर पंचायत पूराघाट के कई व्यापारियों का आरोप हैं कि इन दिनों जिलाध्यक्ष द्वारा व्यापारी  हितों को छोड़ अन्य मुद्दों पर अपना ध्यान लगाए हुए हैं। व्यापार मण्डल का कार्य व्यापारियों के हितों को लेकर होनी चाहिए। न कि नाली, पानी सड़क, जर्जर तार व बिजली  जैसे मुद्दे, यह सब मुद्दे तो नेताओं व सामाजिक सरोकार से  जुड़े लोगों का होना चाहिए। जबसे ए के शर्मा ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का पद संभालें हैं।

तब से पूरे जनपद में युद्ध स्तर पर सभी नगर पंचायतों में नाली सड़क बिजली पानी का कार्य हो रहा हैं। फिर भी इसको लेकर फोटो सेशन करना समझ से परे हैं यह सिर्फ चर्चाओं में बने रहने का एक तरीका हैं। आज नगर पंचायत में होली के पर्व पर मिलावट खोरी का हवाला देकर अधिकारियो द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। व्यापारियों से जबरिया धन उगाही की जा रही हैं। रेहड़ी पटरी के साथ साथ खुदारा मूल्य  के दुकानदारों  द्वारा खुले  हल्दी, मसाला, बेसन, गुड़ आदि बेचने पर अधिकारियों द्वारा  हिसाब किताब मांग कर उत्पीड़न किया जा रहा हैं। व्यापारियों के इस गंभीर मुद्दे पर  वर्तमान जिलाध्यक्ष का ध्यान नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button