मिर्जापुर
मिर्जापुर:उगते सुरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न

बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्ज़ापुर।लोक आस्था पर्व छठ पूजा का आयोजन ब्रती महिलाओं ने दी उगते सुरज अर्घ्य यह ब्रत पुत्र एवं पति के कल्याण के लिए किया जाता है इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्रत के उपरांत 24 घंटे निर्जला रहकर यह व्रत किया जाता है। इस व्रत को तीन दिवसीय विधि पूर्वक किया जाता है। पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खीर रोटी एवं तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के उपरांत यह व्रत शुरू किया जाता है। अगले दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर यह व्रत का समापन किया जाता है इस व्रत के उपरांत गंगा घाट पर काफी संख्या में महिलाएं एवं उनके परिवार के लोग शामिल रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के सभी मुस्तैदी से डटे रहे और साथ ही साथ सिविल डिफेंस के वार्डन भी अपनी सेवा दे रहे थे।




