Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइमस्वास्थ्य

आजमगढ़ :जिला अस्पताल से उम्र कैद का कैदी फरार


गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। मंडलीय कारागार का एक उम्रकैद का कैदी जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान उदय उर्फ गुजराती (मूल निवासी – अहमदाबाद, गुजरात) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसका पता गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। उदय को गोरखपुर में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रशासनिक आधार पर उसे 6 सितंबर 2021 को गोरखपुर जेल से आजमगढ़ मंडलीय कारागार ट्रांसफर कर दिया गया था। तब से वह पिछले चार वर्षों से यहीं बंद था।कैदी की पुरानी बीमारी (पाइल्स) के कारण उसका इलाज चल रहा था। उसे हर 15 दिन में खून चढ़ाना पड़ता था। इसी सिलसिले में 5 दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के करीब 3:30 बजे उदय टॉयलेट जाने के बहाने उठा और मौके का फायदा उठाकर अस्पताल से फरार हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो ड्यूटी पर तैनात दो जेल वार्डन उसे तलाशने लगे। जब काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जेल के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात समय में भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेल अधिकारियों के अनुसार, फरार कैदी गंभीर रूप से बीमार है और उसे हर पखवाड़े ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। जल्द ही उसकी हालत बिगड़ सकती है, जिससे पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द पकड़ा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button