Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

आजमगढ़: शहर कांग्रेस कमेटी का बैठक संपन्न,जन समस्याओं पर मंथन

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में संगठन सृजन के तहत होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई और तमाम शहरी जन समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया जैसे बिजली बिल समस्या, जल निकासी, सीवर लाइन, आम नागरिक पार्क, बच्चों की शिक्षा संबंधित तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि शहर कमेटी से लेकर वार्ड कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अनुमोदन मिलते ही घोषणा की जाएगी, इस बीच शहर में पड़ने वाले सभी बूथों को चिन्हित करने का कार्य चल रहा है जो जल्द देखने में आएगा, उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार जनहित कार्यों के लिए सर्वथी फेल हो चुकी है इनका काम केवल नागरिकों को लड़ाना है जिसे आम नागरिक जान चुका है आने वाले दिनों में इनका खेल खत्म होने जा रहा है, इस अवसर पर बालचन्द राम, अली अहमद, गोविंद शर्मा, मुशीर अहमद ,देवी पांडेय ,बृजेश पांडेय ,दिलीप प्रजापति, प्रभात कुमार सोनकर, समीर अहमद, महताब आलम, दीपक कुमार राव, पुनवासी सोनकर,पंकज सोनकर, शम्भू शास्त्री आदि लोग उपस्थित थे, बैठक का संचालन गोविंद शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button