बुलंदशहर : शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मौत

बुलंदशहर। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। शिवम सैनी नाम के युवक ने अपने दोस्त महेश सैनी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में महेश सैनी और शिवम सैनी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शिवम ने तमंचे से महेश को गोली मार दी।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत घायल महेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। आरोपी शिवम सैनी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात ने स्वाट टीम समेत तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट – मोहित त्यागी



