Slide 1
Slide 1
मऊराजनीति

मऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से की स्वागत

सतीश कुमार पांडेय
मऊ।जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय अजय राय का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। अजय राय जब मऊ–आजमगढ़ सीमा पर पहुंचे तो वहां पार्टी के नेताओं और भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके मार्गदर्शन पर भरोसा जताया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button