बरेली : आचार्य अनिल कुमार राय बने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति

बरेली। जनसंचार विषय के लोकप्रिय शिक्षक प्रख्यात आचार्य अनिल कुमार राय को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त किए जाने पर शिक्षा जगत और उनके विद्यार्थियों में हर्ष की लहर है। उनकी नियुक्ति को उनके शैक्षणिक अनुभव, कुशल प्रशासनिक क्षमता एवं नेतृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्याल सीकर के कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, प्रशासन और विभिन्न अकादमिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की।
उनके शिष्य एवं शुभचिंतकों ने कुलपति पद पर नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे आचार्य अनिल कुमार राय के कुशल नेतृत्व, सरल व्यवहार और मार्गदर्शन से भली-भांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में सीकर विश्वविद्यालय ने नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया और अब उम्मीद है कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय भी उनके अनुभव एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।



