Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : ससुराल आकर युवक ने लगाई फांसी, लगा हत्या का आरोप

गांव में तनाव, कई थानों की पुलिस तैनात

संवाददाता मोहित त्यागी /बुलंदशहर । थाना पहासू क्षेत्र के गांव दीघी में मंगलवार को एक युवक के फांसी लगाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ऋषि निवासी खेलिया कल्याणपुर, थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऋषि अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए 2 दिन पहले ससुराल दीघी आया था। पति-पत्नी का करीब 2 वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान ऋषि ने ससुराल में फांसी लगा ली । घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आनन-फानन में फांसी से लटके ऋषि के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद मृतक के परिजन ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने ऋषि के ससुराल वालों पर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई बच्चन ने कहा: “जब इन लोगों ने इसको नहीं मारा तो हमको बिन बुलाए शव पोस्टमार्टम के लिए क्यों भिजवाया।”गांव में तनाव को देखते हुए दीघी में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button