Slide 1
Slide 1
बलिया

बलिया : नमस्कार मेधा सम्मान से विद्यार्थियों का किया सम्मान

सीए के सौभाग्य श्रीवास्तव ने कहा निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है

संवाददाता/बलिया ।  जिला पंचायत सभागार में नमस्कार फाउंडेशन और ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में नमस्कार मेधा सम्मान-2026 – का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दे सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सीए के सौभाग्य श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं क्षमता का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया कार्यक्रम संयोजक शिवम मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज की सकारात्मक सोच का प्रतीक है उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जेन जी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं है बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष हरेंद्र नाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभा को उचित मंच और सम्मान मिलना आवश्यक है उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज एवं राष्ट्र के विकास की दिशा निर्धारित करती है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान करना समय की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सार्वजनिक सम्मान उन्हें नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है और समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने आयोजन के लिए नमस्कार फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों ,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया इस दौरान अभिषेक सिंह कुशवाहा,अर्जुन यादव व विकास सिंह कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button