गाजीपुर : पी जी कॉलेज में प्रवेश आवेदन एवं परीक्षा की नई तिथि घोषित

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशास ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन एवं प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित किया गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश आवेदन के लिए पहले से निर्धारित अंतिम तिथि 08 जुलाई से बढ़ाकर अब 14 जुलाई कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www. pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बी.एस-सी. (कृषि) एवं एम.एस-सी. कृषि जीपीबी पाठ्यक्रम की परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तथा एम.एस-सी. बॉटनी, एम.एस-सी. कृषि (उद्यान) एवं एम.कॉम की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक निर्धारित है। समस्त परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा में समय से उपस्थित हों। अनुपस्थिति की स्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को अलग से अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर अवलोकन करें या महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।




