Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक संपन्न,संगठन  विस्तार करने पर हुई चर्चा

गाजीपुर। शहर के लंका मैदान स्थित मैरीज हाल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की मासिक बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह,महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कंचन सिंह, बलिया महिला जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी वर्मा, वाराणसी महिला जिलाध्यक्ष प्राची राय आदि ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलंन व सभी पत्रकार वंधुओ ने राष्ट्रगान गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ से किया। मुख्य अतिथि सहित आए हुए जनपदों से जिलाध्यक्षों का माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह सहित बनारस, गाजीपुर, आजमगढ, चन्दौली बलिया, मऊ,गोरखपूर समेत कई जिले के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित जनपद के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी सहित अन्य संबोधित किया। जिले के सदस्यों को संस्था का आईडी कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने वितरित किया। समापन में कोर कमेटी की भी बैठक हुई। जिसमें तमाम अहम बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष के चयन पर विचार,आजमगढ जिला कार्यकारिणी की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के उम्मुदवारो के नाम पर मन्थन, बलिया में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। जिन जनपदों में संगठन कमजोर है। उस जनपद में अध्यक्ष बदलने पर बिचार के साथ ही गाजीपुर जनपद के जिला कमेटी पर मन्थन और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।  बैठक प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी, अनिल कश्यप, काशी सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रतन कुमार विक्की, विनीत दुबे, आरिफ वारसी, सउद अंसारी, कृष्ण बिहारी द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, राम जन्म कुशवाहा , दीपशिखा ,शाहिना परवीन सहित दर्जनों की संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button