जमाल सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी आगरा का किया दौरा

आकाश वर्मा
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी आगरा का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक संवाद और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना रहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रवास करने के लिए जोर दिया। सिद्दीकी प्रातः दिल्ली स्थित अपने निवास मीना बाग से प्रस्थान कर सीधे आगरा पहुँचे, जहाँ कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत समारोहों का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को उत्साह और जोश से भर दिया। अपने प्रवास की शुरुआत उन्होंने बाबा झम्मन लाल इंटर कॉलेज में सिद्दीकी समाज की बैठक से की जहां उनका भव्य स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम किया। अब्दुल्लाह दरगाह पर चादरपोशी करते हुए देश में अमन, भाईचारा और तरक़्क़ी की दुआ।जामा मस्जिद, आगरा में जुमा की नमाज़ अदा कर लोगों से मुलाक़ात। क़ुरैशी समाज से संवाद, जिसमें शिक्षा, रोज़गार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।अल्पसंख्यक आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशफ़ाक़ सैफी के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरा।भाजपा अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक जो उजमा मुन्नी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया गया।
सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा:भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारा प्रयास है कि सरकार की हर योजना और नीति का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे।”उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन गाँव-गाँव और गली-गली तक पहुँचेगा और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेगा।




