Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर : जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए शिकारपुर में बैनामे शुरू

7 दिन में किसानों के खाते में पहुंचेगा पैसा

बुलंदशहर/शिकारपुर। करीब 76 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर शिकारपुर तहसील प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। तहसील प्रशासन ने अपने क्षेत्र के 62 किसानों की जमीन के सरकारी बैनामे कराए हैं। एसडीएम शिकारपुर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों के सरकारी बैनामे हो चुके हैं, उनके खाते में 7 दिन के अंदर मुआवजे की राशि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके बनने से आसपास के किसानों और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एसडीएम ने एक्सप्रेस-वे की जद में आने वाले गांवों के किसानों से अपील की है कि वे सरकार की इस योजना में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसान अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर बैनामे कराएं और एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी सुविधा का लाभ उठाएं। तहसील प्रशासन जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के काम को लेकर पूरी तरह तैयार है। जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को समय पर मुआवजा मिले और प्रोजेक्ट में कोई देरी न हो।

रिपोर्ट – मोहित त्यागी 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button