आखिर डीएम मिर्जापुर ने 14 अधिकारियों का क्यों रोका वेतन

जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 में प्राप्त प्रार्थना पत्रो की बैठक कर की समीक्षा
रिपोर्ट By- तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आहूत की गई।बैठक में भूमि विवाद, कब्जा आदि से सम्बन्धित शिकातयो का निस्तारण नही किए जाने,शिकायतो के निस्तारण के उपरान्त आमजन से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने से जनपद की रैंक /मूल्यांकन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने पर जिलाधिकारी ने 14 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वेतने रोके जाने वाले अधिकारियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम, अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड-1 मनीष कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड-2 योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड-3 सुपुष्प कुमार,अधिशासी अभियंता नेशनल हाइवे देवेन्द्र पाल सिंह,औषधि निरीक्षक संतोष कुमार पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी सीखड़ मुकेश कुमार राय,आदि रहे।




