Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक बने गंगा सहाय पाण्डेय

अजीत पाण्डेय /वाराणसी। अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन ने संजय नगर कॉलोनी, नाटी इमली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी गंगा सहाय पाण्डेय को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ने दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि श्री पाण्डेय के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जन कल्याणकारी कार्यों को देख उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी। गंगा सहाय पाण्डेय के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त होने पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में पूर्व सभासद लाल चंद्र पाण्डेय, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, एस.पी. श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय तथा डॉ. सतीश कुमार कसेरा सहित अनेक लोग शामिल हैं। श्री पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज सेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button