Slide 1
Slide 1
चंदौली

जैपुरिया विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ

ट्रॉपिकल पैराडाइज सीख का रंगीन संसार

चन्दौली । नगर के सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस की पड़ाव शाखा में बहु प्रतीक्षित छः दिवसीय समर कैंप– ट्रॉपिकल पैराडाइज का उत्साह पूर्ण आगाज़ अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र गायत्री मंत्र एवं ऊर्जा से भरपूर एनर्जाइजर गतिविधियों के साथ की गई जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक और उमंग से सराबोर हो उठा। कैंप के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने हेतु सेल्फ डिफेंस प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया तथा बच्चों को इसके महत्वपूर्ण कौशल भी सिखाए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता निभाई। इस समर कैंप को विद्यार्थियों की आयु एवं रुचियों के अनुसार तीन समूह में विभाजित किया गया जो की कक्षा एक एवं दो, कक्षा तीन से पांच एवं कक्षा 6 से 8 के लिए विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक कौशल वर्धन गतिविधियों के साथ आयोजित हुई जिनमें प्रमुख रूप से टॉरेंस की म्यूजिकल एक्टिविटीज, इनडोर एवं आउटडोर गेम्स, स्केटिंग, डांस, कैलीग्राफी स्केटिंग, नॉन फायर कुकिंग, ताइक्वांडो, योगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्विमिंग, फैशन शो, एरोबिक्स एवं जिमनास्टिक आदि शामिल हैं।
समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर रचनात्मक आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता एवं नई तकनीक के प्रति जागरूकता विकसित करना है पहले दिन विद्यार्थियों की ऊर्जा सहभागिता एवं उत्सुकता ने पूरे वातावरण को एक जीवंत ट्रॉपिकल पैराडाइज में परिवर्तित कर दिया।
सब अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि, गर्मी की छुट्टियाँ केवल विश्राम का समय नहीं होतीं, बल्कि स्वयं को नए कौशलों से जोड़ने और अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने का भी समय होती हैं। आज के सेल्फ डिफेंस सेशन ने यह संदेश दिया है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन कौशल सीखना भी उतना ही आवश्यक है। अतः याद रखिए, हर नई गतिविधि एक नया अनुभव देती है,
और हर नया अनुभव हमें बेहतर बनाता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी यह विश्वास दिखाया कि यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने आनंद लेने एवं अपनी प्रतिभाओं को निखारने का एक यादगार मंच सिद्ध होगा।
उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज एवं गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित शिक्षकों एवं छात्रों की गरिमामय उपस्थिती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button