
राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली।सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गावं में रविवार की रात चोरी की घटना के दौरान चोरों ने एक किशोर को गोली मारकर हत्या कर दी । मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई में जुट गई । मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने एक घर मे चोरी कर भाग रहे थे । इसी दौरान गावं के किशोर 17 वर्षीय मोनू ने चोरों को दौरा लिया और घर से कुछ ही दूर एक खेत मे एक चोर को पकड़ लिया । पकड़े जाने के डर से दूसरा चोर ने मोनू को गोली मार दी लेकिन उसने चोर को नही छोड़ा । इसी दौरान ग्रामीण भी पहुंच गए और चोर को पकड़ लिया । गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पिटाई कर दी । घायल अवस्था मे आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया । वहीं घायल मोनू को एलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । एएसपी चन्दौली अनन्त चंद्रशेखर ने बताया कि रात्रि दो बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना सैयदराजा अंतर्गत दुधारी गावं में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की नियत से घर मे घुसे थे घर वाले विरोध किया तो फायरिंग कर दी । जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी । पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है । बाकी तीन और को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। आगे की करवाई चल रही है। वहीं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली । कहा कि एक बहादुर युवक का जाना बहुत दुखद है । चन्दौली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस नाकामी छिपाने के लिए घटना को अलग रूप दे रही है ।




