Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : जनता दर्शन में मिली शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कराया निस्तारण

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम बंजरिया शुक्ल में मौके पर पहुंचकर भूमि विवाद का निस्तारण कराया। ग्राम बंजरिया शुक्ल निवासी शोभा देवी पत्नी स्वर्गीय अजय निषाद ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनकी भूमि पर गांव के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे तथा राजस्व विभाग की टीम बुलाकर तथा उभय पक्ष से मामले की जानकारी कर निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button