देवरिया
देवरिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव ,मधुसूदन हुल्गी बने जिलाधिकारी

असगर अली, ब्यूरो चीफ / देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनपद को नया जिलाधिकारी 2015 बैच के आईएएस मधुसूदन हुल्गी को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव और आवास एवं विकास परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का तबादला कर उन्हें राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। शासन के इस फैसले को जनपद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नए जिलाधिकारी से उम्मीद की जा रही है कि वे विकास कार्यों में तेजी लाएंगे और आम जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान करेंगे।देखना होगा कि प्रशासनिक स्तर पर क्या बदलाव और तेजी देखने को मिलती है।



